भिलाई में गौठान ने दिया रोजगार: अब महिलाएं करेंगी मुर्गी पालन…गौठान में ही बढ़ रहे रोजगार के नए-नए अवसर, कमिश्नर लोकेश ने किया विजिट

भिलाई। निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरी गौठान कोसानगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की महिलाओं की रोजगार संबंधी गतिविधियां देखी, महिलाओं द्वारा मछली पालन का व्यवसाय किया जा रहा है, अगरबत्ती निर्माण, फूलों से बने साबुन, फिनाइल आदि का वृहद रूप में महिलाएं व्यवसाय कर रही है।

गौठान में महिलाएं अब मुर्गी पालन का व्यवसाय करेंगे। इसके लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसकी जानकारी निगम आयुक्त ने अधिकारियों से ली। मछली पालन देखने तालाब पहुंचे और इस प्रकार के व्यवसाय पर फोकस करने कहा, उन्होंने महिलाओं को निर्देश दिए कि सब्जी उत्पादन गौठान के एक बड़े भूभाग पर करें, ज्यादा मांग और जल्दी ग्रोथ करने वाले सब्जियों का चयन इसके लिए करें।

आयुक्त ने गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने वर्मी कंपोस्ट खाद की क्वालिटी भी देखी। आयुक्त ने महिलाओं के कार्य की सराहना की

गतिविधियों को जोड़ने व रोजगार तथा आय प्राप्त करने के सुझाव दिए वहीं उन्होंने महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद की सामग्री को विक्रय करने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सुलोचना धनकर एवं रेखा बघेल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सड़कों में खड़ी पुराने कंडम गाड़ियों पर...

भिलाई। भिलाई निगम एरिया में अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क पर पुराने कंडम गाड़ी रखने वालों पर निगम के राजस्व की टीम कार्यवाही...

दुर्ग महापौर ने जारी की MIC सदस्यों की सूची,...

भिलाई। दुर्ग महापौर अलका बाघमार ने MIC सदस्यों की सूची देर रात जारी की। जानिए किसे मिली कौन से विभाग की जिम्मेदारी 1) वित्त लेखा...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर त्रिपक्षीय...

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रिसाली में स्वीकृत कार्यो को पूर्ण कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है।...

MIC मेंबर की घोषणा: रायपुर मेयर मीनल चौबे ने...

रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की नामों की घोषणा हो गई है। इसमें 14 सदस्य शामिल किए गए हैं। ये...

ट्रेंडिंग