देहदान का संकल्प, पेश की मिसाल: जिस मेडिकल कॉलेज में बिटिया पढ़ती है वहीं साहू दंपत्ति ने किया देहदान, प्रनाम की अनूठी पहल, पवन केसवानी ने की काउंसलिंग

भिलाई। प्रदीप्ति नगर,बोरसी ,दुर्ग के साहू दंपत्ति ने उस मेडिकल कॉलेज के नाम देहदान की वसीयत लिखी है, जहां उनकी बिटिया मेडिकल की पढ़ाई कर रही है ! मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत करने वाले रेलवे कर्मचारी प्रहलाद कुमार साहू और उनकी पत्नी उत्तरा साहू ने सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के पश्चात उनके माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की।

उन्होंने भारती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज दुर्ग के नाम देहदान की वसीयत जारी की गई है जहां उनकी बिटिया शालिनी साहू बीएमएस फर्स्ट इयर की स्टूडेंट है ! देहदान के उद्देश्य के बारे में साहू दंपत्ति ने कहा कि,”मानवता की भलाई के लिए मरने के बाद हमारा मृत शरीर पर मेडिकल स्टूडेंट अध्ययन कर जिन्दा समाज के लिए बेहतर सेवा दे सकेंगे, हमारी बिटिया जिस मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही है

वहां अपना शरीर दान कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ! देहदान करने वाले साहू दंपति ने परस्पर एक दूसरे की वसीयत में उत्तराधिकारी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर कर अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया !

देहदान की इस नेक पहल के दौरान उपस्थित जनों में प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के अलावा साहू दंपति की पुत्री शालिनी साहू और उनके पुत्र खुशाल साहू ने भी अपनी सहमती देकर मानवता की भलाई का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया !

प्रनाम के द्वारा विगत 14 वर्षों से भी ज्यादा समय से भिलाई दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में देहदान एवं नेत्रदान की अभिनव पहल अनवरत जारी है, जिसका हेल्पलाइन नं. 9479273500 है। प्रनाम की नेक पहल से अभी तक 1108 प्रबुद्धजन देहदान हेतु संकल्पित हो चुके हैं, उनमें से 134 महामानवों के मरणोपरांत उनकी पार्थवी काया मानवता की भलाई के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को समर्पित की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...