राजपत्रित अधिकारी की घोषणा के बाद से अधिकारी गदगद: प्रांताध्यक्ष एसके सुंदरानी के साथ अधिकारियों ने जताया CM भूपेश का आभार

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे।

बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ से डॉ. शीलू भारती, लोकेश्वर साहू, अरुण कुमार साहू, दिनेश कुमार कोसरिया, विनय मिश्रा, तरुण पाल लहरे, नेतराम चनाकर, आशीष तिवारी, कृष्णा खटीक, नीतू सिंह, प्रवेश कश्यप, जसदेव बाबरा, कुमारी संध्या वर्मा, कु. यशा लहरे और अंकुर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री डहरिया को सौंपा गया था मांग
छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सचिव नारायण साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित मुख्य नगरपालिका अधिकारी जो कि शासन की सभी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों का सुचारु रुप से क्रियांवयन करते हैं, जिसकी परिणति नगरीय क्षेत्रों में आम नागरिकों को शासन स्तर की प्रचलित योजनाओं /कार्यक्रमों के साथ मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध प्राप्त हो रही हैं।

परंतु देखने में आया है कि शासन के लक्ष्य के अनुरुप हमारे सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अथक प्रयास परिश्रम करते हैं, परंतु उनकी भी कुछ समस्या है, जिन्हें समय रहते निराकरण करना आवश्यक होगा ,पूर्व में कुछ अतिमहत्वपूर्ण मांगों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद को राजपत्रित दिया जाना चाहिए क्योंकि इनका चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से कार्यपालन पद पर होता है सुदेश कुमार सुंदरानी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ ने डॉक्टर शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन को मांग पत्र सौपा गया था जिसे पूर्ण करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित दर्जा देने की घोषणा की है.

इस पर संघ के द्वारा स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांत अध्यक्ष सुदेश कुमार सुंदरानी एवं प्रदेश सचिव नारायण साहू द्वारा मुख्यमंत्रीमहोदय एवं विभागीय मंत्रीजी धन्यवाद प्रदर्शित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...