दुर्ग में शादी घर में पसरा मातम: मंडम सजाने के लिए डूमर पेड़ की टहनी लाने गया दामाद हाईटेंशन तार की चपेट में आया…अस्पताल लाने से पहले मौत

भिलाई। शादी समारोह में मंडप की अलग विशेषता है। लोग इसके साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देते हैं। कुछ पुरानी मान्यता है कि डूमर पेड़ की टहनी से मंडप सजाया जाता है। उसी डूमर पेड़ की टहनी तोड़ते हुए एक युवक की मौत हो गई। जिस घर के लिए वह डाली तोड़ने गया था, वह युवक का ससुराल था। वह शादी समारोह में पहुंचा था। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

पूरा मामला क्या है, ये विस्तार से आपको बताते हैं
यह मामला अंडा इलाके का है। यहां के आबादी पारा में रहने वाले परदेशी उर्फ बल्ला राम निर्मलकर के घर में शादी समारोह था। मंडप बनाने के लिए रिश्ते में दामाद लगने वाले वार्ड 16 शिवपुरी जामुल के रोहित निर्मलकर 39 वर्ष गांव में लगे डूमर पेड़ की डंगाली लाने के लिए निकला था।

डूमर पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन केबल गुजरा है। लेकिन रोहित को इसका अंदाजा नहीं हो पाया। डंगाली जैसे काटना शुरू किया वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के समय रोहित का दोस्त ग्राम बसनी निवासी उमेंदी निर्मलकर साथ गया था। लेकिन उमेंदी घटनास्थल से आगे घूमने निकल गया था।

थोड़ी देर बाद उमेंदी पेड के पास पहुंचा तो देखा कि रोहित करंट की चपेट में आकर चिपका हुआ था। घटना की जानकारी उसने तुरंत परदेशी को दी। उसके बाद अंडा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को उपचार के लिए पहले उपस्वास्थ्य केन्द्र निकुम पहुंचाया गया।

उसकी गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। रोहित के दो बच्चें है। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आबादी पारा अंडा में घटना के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया है। शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...