खैरागढ़ उपचुनाव में सीएम का किया एक और वादा पूरा: जालबांधा में उप तहसील कार्यालय शुरू, नायब तहसीलदार की हुई पोस्टिंग

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जनसुविधा एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से खैरागढ़ तहसील अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ किया है। खैरागढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय जालबांधा में पदस्थ किया है।

खैरागढ़ उपचुनाव में जीत के बाद खैरागढ़ छुईखदान और गंडई जिला बनने के साथ ही सोमवार को एक और वादा पूरा हो गया। उल्लेखनीय है कि सीएम भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को सीएम हाउस में खैरागढ़ से आए लोगों को संबोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। सीएम की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव ने जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार की नियुक्ति करने के साथ ही उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...