GE फाउंडेशन की पहल: निर्धन और वंचित समुदाय के बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री, खिल उठे मासूमों के चेहरे

भिलाई। नवीन शिक्षा सत्र 2022-23 मे पढ़ाई करके अपना भविष्य संवारने को उत्सुक शासकीय प्राथमिक शाला कृष्णा नगर भिलाई के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री मिलने पर उनकी खुशी दोगुना हो गई।

सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन ने अपनी नियमित पहल के अंतर्गत इस शाला के लगभग 300 बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी, पेन एवं पेंसिल का वितरण किया। यहां अधिकांश बच्चे वंचित एवं अत्यंत निर्धन परिवार से हैं।

ऐसे में अध्य्यन सामग्री मिलने से इन बच्चों के साथ-साथ पालकों को भी बड़ी राहत मिली एवं उनकी चिंता दूर हुई। इस दौरान सामाजिक संस्था जीई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लै एवं उनकी टीम ने बच्चों से बात की और शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक प्रशांत देशपांडे एवं शिक्षकगण रेहाना बेगम, छविलाल साहू ,हेमलता साहू और रविशंकर साहू तथा जीई फाउंडेशन की ओर से प्रकाश देशमुख व नवीन साहू भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...