भिलाई निगम के सामान्य सभा की बैठक संपन्न: शहर की सफाई और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा… 25% पार्षदों की बनेगी एडवाईजरी कमेटी, फिर नए एजेंसी को मिलेगा ठेका

भिलाई। भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एम.आई.सी. सदस्यगण, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदगणो, नगर निगम के प्रमुख अधिकारीजन उपस्थित हुए। नगर निगम भिलाई के सभागार में 11 बजे सामान्य सभा की शुरूआत हुई। जिसमें सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियो द्वारा सफाई से संबंधित पूर्व निर्धारित एजेण्डा क्रमांक 2 से 16 तक सफाई से संबंधित विषयो पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में एम.आई.सी. सदस्य, पार्षदगण, नेता प्रतिपक्ष, महापौर शहर की सफाई कैसे और व्यवस्थित हो इसके संबंध में अपने सुझाव एवं विचार रखें। सफाई संबंधित विषयो पर सारगर्भिक चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अभी वर्तमान में पूर्व एजेंसी से कार्य कराते हुए नयी एजेंसी के लिए निविदा जारी की जावे। हमारा भिलाई नगर साफ सुथरा और व्यवस्थित हो इसलिए निगम के 25 प्रतिशत पार्षदगणो की एडवाईजरी कमेटी बनायी जायेगी। जिसमें सेक्टर क्षेत्र के भी पार्षदगण होगें। सभी लोग मिलकर निर्णय लेगे उसके आधार पर सफाई के लिए आने वाली एजेंसी से कार्य लिया जायेगा। उन्ही के सुझाव पर आगामी सफाई संबंधी अनुबंध होगा, प्रस्ताव पारित किया गया।

एजेण्डा क्रमांक 19 पेयजल के विषय पर भी पार्षदगणो ने अपना विचार रखा। पेयजल की पूर्ति सभी नागरिको तक प्रर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति हो इस पर भी सत्ता पक्ष एवं प्रतिपक्ष दोनो पक्षो के तरफ से विचार विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि टंकियो को जोड़ने के लिए जो प्रस्ताव सदन के सामने रखे गये है, उसकी स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि पेयजल से संबंधित आगामी बैठक रखी जावे। जिसमें सभी पार्षदगण अपने अपने वार्ड के पेयजल की प्रतिपूर्ति के संबंध में चर्चा करेगें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...