केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के महासचिव और सलाहकार ने की CM साय से मुलाकात, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण की राशि हुई प्राप्त

दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के महासचिव नीलकंठ गढ़े और सलाहकार सीताराम ठाकुर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 15 फीट प्रतिमा निर्माण एवं सजावट हेतु 17.64 लाख प्रदान करने बाबत मांग पत्र विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रस्तुत किया गया।

ज्ञातव्य हो कि 11 फरवरी 2024 को धमधागढ़ में वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस एवं मंत्री विधायक सम्मान समारोह में महासभा के अनुरोध पर आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 15 फीट प्रतिमा निर्माण मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख की घोषणा की गई थी। उक्त राशि प्रतिमा स्थापना हेतु एजेंसी नगर निगम दुर्ग को प्राप्त हुई है।

वर्तमान में कुल लागत राशि 42.64 लाख का मूल्यांकन किया गया है। जिसमें प्रतिमा निर्माण तथा सजावट कार्य संलग्न है। कुल लागत राशि को ध्यान में रखते हुए शेष राशि 17.64 लाख के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। साथ ही नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वाधान में 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को सिविलि लाईन दुर्ग में राज्य स्तरीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आयोजन समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर और सचिव दिलीप ठाकुर द्वारा अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव...

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 रिसाली ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी डीपीएस चौक रिसाली में उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि...

अमृत भारत स्टेशन योजना : पीएम मोदी ने किया...

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन, भिलाई,...

CG Crime: ओडिशा से गांजा लाकर बेचता था आरक्षक,...

मनेंद्रगढ़। गांजा तस्करी मामले में सीएएफ आरक्षक को मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गंवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को सुरेश...

दुष्कर्म मामले में सक्ती रियासत के राजा और भाजपा...

सक्ती। सक्ती रियासत के राजा और भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह को अप्राकृत यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने 12 साल सश्रम कैद की...

ट्रेंडिंग