दुर्ग के प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची की मौत, सरकारी अस्पताल से किया था रेफेर; जमकर हुआ हंगामा… परिजनों ने लगाए संगीन आरोप; जानिए

दुर्ग। दुर्ग में एक बच्ची की मौत को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में जमकर बवाल हुआ। दरहसल परिजनों का आरोप है कि उन्हें जिला अस्पताल से कलर्स हॉस्पिटल दुर्ग रेफर किया गया था। वहां डॉक्टरों ने उनको उनके बच्चे से मिलने नहीं दिया। बच्ची की तबीयत में सुधार की बात कहकर इलाज का पैसा लेते रहे और फिर शुक्रवार को उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सरकारी अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल के बीच सांठगांठ की बातें सामने आ रही है।

मृत बच्चे के चाचा नूतन निर्मलकर ने बताया कि, उनकी दो साल की भतीजी परिधि निर्मलकर को कलर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पहले हम उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे। वहां के डॉक्टरों ने कलर्स हॉस्पिटल में रेफेर कर दिया और कहा कि आपका बच्चा वहीं पर ठीक हो जाएगा। इसके बाद उसी डॉक्टर ने एंबुलेंस को बुलवा लिया और परिजनों को बोला कि आपके बच्चे का इलाज आयुष्मान कार्ड से वहां हो जाएगा। परिजन जब कलर्स हॉस्पिटल दुर्ग पहुंचे तो उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। 4 दिन तक परिजनों को बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। हर बार यही कहा जाता था कि बच्ची की सेहत में सुधार है।

नूतन निर्मलकर ने आगे बताया कि, परिधि को 4 दिन तक कलर्स हॉस्पिटल में भर्ती रखा गया। इस दौरान एक भी बार परिजनों को बच्ची से नहीं मिलने दिया गया। कांच के बार खड़ा करके दूर से बच्ची को दिखा दिया जाता था और यह कहा जाता था कि बच्ची ठीक हो रही है। जल्द डिस्चार्ज कर दी जाएगी। इसके बाद हॉस्पिटल का स्टॉफ उनसे अलग से रुपए भी कई बार करके जमा करता गया। दवा का पैसा भी अलग से लिया गया। भाई ने कर्ज लेकर इलाज का पैसा दिया, लेकिन शुक्रवार को अचानक बोला गया कि बच्चे की तबीयत अधिक खराब हो गई है और वेंटिलेटर में डाला गया है। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल ने क्या कहा?
कलर्स हॉस्पिटल के मैनेजर आरिफ खान ने कहा कि, दो साल की परिधि निर्मलकर को 17 सितंबर की शाम को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वो दो तीन हॉस्पिटल से इलाज के बात यहां आई थी। बच्ची का यहां इलाज शुरू किया गया। परिजनों को बताया भी गया था कि बच्ची की कंडीशन सही नहीं है। बच्ची के शरीर में 2 ग्राम ब्लड था। वजन 6 किलोग्राम था। संक्रमण की समस्या थी। परिजनों की सहमति से ही इलाज शुरू किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जब हंगामा किया तो हॉस्पिटल प्रबंधन ने दो तीन बाउंसर और एक गनमैन को बुला लिया। इसके बाद बल प्रयोग करके परिजनों को हॉस्पिटल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद परिजन पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई। मामला बढ़ने पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने परिजनों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने पद्मनाभपुर पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

Exit mobile version