भिलाई में छात्रा ने किया सुसाइड: Valentine डे पर युवती से मिलने नहीं पहुंचा प्रेमी, तो पीजी छात्रा ने लगा लिया मौत को गले… रूम में फांसी लगाकर किया आत्महत्या… मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। भिलाई से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक पीजी छात्रा ने वेलेंनटाइन डे की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि प्लाट नंबर 372/5 स्ट्रीट 3 प्रगति नगर रिसाली निवासी दीक्षा समुद्र (22 वर्ष) ने शाम को पीजी रुम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। घटनास्थल से सुसाइडल नोट भी मिला है। जिसपर पारिवारिक परेशानी आदि का उल्लेख है। मृतका नवंबर 2021 से पीजी में रह रहीं है।

दीक्षा 2 डी एस 55 सुभाष नगर बड़े बचेली दक्षिण बस्तर में रहती है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का प्रेमी वेलेंनटाइन डे के दिन उससे मुलाकात करने नहीं पहुंचने से घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। फिलहाल नेवई पुलिस जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है। जिसके आधार आगे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...