ब्वॉयफ्रेंड से प्रताड़ित होकर गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी: फंदे में लटकी मिली थी लाश…मोबाइल मैसेज और कॉलिंग रिकॉर्ड से हुआ खुलासा…दुर्ग पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई। दोनों एक-दूसरे से खूब प्यार करते थे। रोज बातें होती थी। प्यार के साथ तकरार भी थी। लेकिन किसे पता था कि ये तकरार जिंदगी का आखिरी तकरार होगा। अब तकरार किस बात को लेकर थी, ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन इतना जरूर पता है कि ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित किया और उसकी प्रताड़ना से गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी कर ली। अब इस मामले में पुलिस ने केस रजिस्टर्ड किया है। पूरा मामला क्या है, ये आपको विस्तार से बताते हैं।

अप्रैल की घटना है…जांच में अभी खुलासा
घटना 9 अप्रैल की है। जब नाबालिग ने प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में प्रेमी के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध कायम किया है। नेवई टीआई ममता अली शर्मा मे बताया कि नेवई भाठा निवासी 17 वर्ष की नाबालिग ने का हथखोज भिलाई-तीन निवासी राजा सिंह के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। 9 अप्रैल की रात नाबालिग ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना की शिकायत परिजनों ने किया था। मौके पर नेवई पुलिस पहुंची और घटनास्थल से पुलिस को मृतका का मोबाइल बरामद किया। जिसकी जांच करने पर कई अह्म सुराग पुलिस के हाथ लगा। प्रेमी राजा नाबालिग को लगातार फोन कर किसी से बात ना करने को लेकर परेशान कर प्रताड़ित किया करता था।

इसके चलते नाबालिग काफी प्रताड़ित हो चुकी थी। आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने के बाद पुलिस जांच में जुटी और मोबाइल से राजा सिंह के मैसेज कॉलिंग से कई जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान भी लिया था। जांच के बाद राजा सिंह की गलती सामने आई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...