CG – गर्लफ्रेंड की हत्या: दो साल से थे रिश्ते में… प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव… गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर शव को पत्थर से बांधकर फेंक दिया तालाब में

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में कुछ दिन पहले बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी तलाब में 21 वर्षीय युवती के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की हत्या उसी के चुन्नी से गला दबाकर प्रेमी ने की थी। फिलहाल इस मामले में आरोपी नीतेश श्रीवास के खिलाफ 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 24 जून की शाम को तालदेवरी गांव के बेमन तालाब में एक युवती की लाश मिली थी। वहां नहाने गए लोगों ने उसकी लाश देखी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला था। शव निकालने पर पता चला था कि शव को 2 पत्थरों से बांधा गया था। इसके अलावा शव को पॉलीथिन से बांधकर फेंका गया था। इसी वजह से पुलिस को उस लड़की की हत्या का शक था। बाद में शव की पहचान तालदेवरी निवासी सुमन यादव(21) के रूप में हुई थी। ये भी पता चला था कि सुमन पिछले 4 दिनों से लापता थी।

इधर, परिजनों ने भी उसी दिन लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शव मिलने के बाद परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया था। अगले दिन एफएसएल की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर गए थे। मामले में जांच शुरू की गई थी। इस दौरान पुलिस ने गांव के करीब 25 लोगों से अलग-अलग पूछताछ की थी। जांच में पुलिस को पता चला था कि सुमन का प्रेम संबंध गांव के रहने वाले नितेश श्रीवास(21) से था।

पुलिस ने इस मामले में सुमन के पिता मोहन यादव से भी पूछताछ की थी। जानकारी मिली है कि मोहन को सुमन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता था। इसलिए वह सुमन से नाराज था। बात भी नहीं कर रहा था। वहीं जिस पत्थर को सुमन के शव से बांधा गया था। उसके लिए सुमन के दुपट्‌टे का इस्तेमाल किया गया था।

दोनों पत्थर करीब 15-15 किलो के थे। मगर मोहन ने दुपट्‌टे को ही पहचानने से इनकार कर दिया था। जबकि वह दुपट्‌टा सुमन घर में हमेशा इस्तेमाल किया करती थी। इसलिए पुलिस को सुमन के पिता पर शक था कि हत्या उसी ने की है।

कॉल डिटेल्स से खुला राज
पुलिस ने नितेश को भी हिरासत में लिया था। उसके फोन के कॉल डिटेल्स को भी निकाला गया। कॉल डिटेल निकालने पर पता चला था कि कुछ दिन पहले नितेश ने कई बार सुमन से बात की थी। इस पर पुलिस ने नितेश से सख्ती से पूछताछ की। तब नितेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

2 साल से प्रेम संबंध था
नितेश ने बताया कि मेरा सुमन से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से शादी के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से हमारे बीच झगड़ा हुआ करता था। कई बार ऐसा हो चुका था। इस बीच 20 जून की शाम को सुमन ने उसे मिलने के लिए गांव के बेमन तालाब के पास बुलाया था।

यहां भी वह झगड़ा करने लगी थी। कह रही थी कि जहर खाकर जान दे दूंगी। इसलिए मैंने उसका गला घोंटा और तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पढ़ाई का दबाव बना तो राजनांदगांव की 13 साल...

दुर्ग, राजनांदगांव। राजनांदगांव की एक नाबालिग लड़की ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। इस मामले में किशोरी क मौत अस्पताल में 20...

CG में हैवानियत की हद पार: शादी के कार्यक्रम...

CG में हैवानियत की हद पार सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात से पूरे इलाके...

ललित कबाड़ी में Durg Police की Raid: 60 लाख...

जामुल TI और ACCU प्रभारी ने मारी रेड वाहनों को काटकर बनाया जा रहा था कबाड़ मौके पर मिला मैनेजर राकेश मिश्रा 60 लाख रूपए का कबाड़...

CG – बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज: दरवाजे पर आई बारात,...

बॉयफ्रेंड निकला धोखेबाज डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सैकड़ों बारातियों और लड़की पक्ष वालों के सामने दूल्हे को उठक-बैठक लगवाई गई. दूल्हे से कान...

ट्रेंडिंग