CG News: बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर जेल में मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर शेयर किया VIDEO

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर उससे मिलने जेल आई थी और वो जेल के अंदर अपने साथ मोबाइल फोन लेकर चली गई। जेल में कैदी से मिलने आए किसी भी शख्स के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब युवती ने जेल में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

रायपुर से सामने आए इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे अधिकारियों की गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। युवती के शेयर किए वीडियो में जेल में बंद युवक तारकेश्वर बताया जा रहा है, जो रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले युवती अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मिलने के लिए जेल पहुंची थी।

वीडियो के सामने आने से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के मुलाकात कक्ष में फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जेल में मुलाकात के लिए जाने वाले किसी भी शख्स को जांच के बाद ही कैदी से मिलने दिया जाता है। रायपर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने इस मामले पर कहा, ‘इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो कब का है, कैसे बना, इसका परीक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...