रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम अमित सेन है, वह भिलाई के आरोग्य हॉस्पिटल में ड्रेसर का काम करता है। नशे में उसने भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्ट शेयर कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो और पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारियों ने 27 जनवरी को सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

शिकायत पर पुलिस ने अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज करके उसे गुरुवार (29 जनवरी) को गिरफ्तार किया।

