CG – प्रेमिका के घरवालों ने डांटा, तो आशिक ने दे दी जान: फंदे से लटक कर किया सुसाइड… शव से लिपटकर रोने लगी नाबालिग गर्लफ्रेंड… जानिए क्या है पूरा मामला

CG – प्रेमिका के घरवालों ने डांटा, तो आशिक ने दे दी जान: फंदे से लटक कर किया सुसाइड, शव से लिपटकर रोने लगी नाबालिग गर्लफ्रेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के सुरनार गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के नाबालिग ने आत्महत्या कर लिया है। नाबालिग लड़के की मौत का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे। छात्र ने माहरापारा कुआकोंडा के जंगलों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक के जीजा प्रमोद ने मौत की वजह बताते हुए कहा कि, मृतक बादल को गांव की ही एक लड़की से प्यार हो गया था। लेकिन जैसे ही यह बात लड़की के घरवालों को पता चली तो उसके घर जाकर परिजनों और गांव के कुछ दंबगों ने लड़के को जमकर मारा। इतना ही नहीं 3 लाख रुपये की मांग भी की। इसके बाद से ही मृतक बादल काफी परेशान चल रहा था। यही सबसे बड़ा कारण है कि, बाइक पर सवार होकर माहरापारा के जंगल जा पहुंचा और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

उधर, नाबालिग प्रेमिका को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, वो मौके पर पहुंच गई। फिर फंदे पर लटके हुए शव से लिपटकर रोने लग गई। आस-पास खड़े लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो रोती रही। पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।

सुरनार गांव के रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के को गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। दोनों साथ में ही स्कूल जाते थे। फिर एक दिन लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के के घर जाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी।

परिजनों की माने तो गांव में पंचायत भी बिठाई गई थी। लड़के के परिजनों पर काफी दबाव बनाया गया था। कुछ लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। इसी बात से नाबालिग परेशान था। लड़के के घरवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन लोगों को प्यार मोहब्बत वाली बात पता चली थी। जिसके तुरंत बाद ही लड़की के घर वालों ने बवाल किया था।

बताया जा रहा है कि नाबालिग सोमवार शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजनों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर लड़के का कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन कुआकोंडा के जंगल में लोगों ने लड़के का शव फंदे पर लटका हुआ देखा था।

लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच किसी ने नाबालिग प्रेमिका को भी आत्महत्या की जानकारी दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंची और फंदे से लटके अपने नाबालिग प्रेमी के शव से लिपट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि उसने इस आत्महत्या के पीछे अपने परिजनों को कसूरवार ठहराया है।

वहीं, ASP आर के बर्मन ने मीडिया को बताया कि, मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेम-प्रसंग, पंचायत बिठाए जाने, नाबालिग को धमकी देने वाले बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...