हादसे में दांत टूटे तो घबराइए मत! भिलाई में सड़क हादसे में टूट गया युवती का दांत… दोस्त ने घटना स्थल से ढूंढ निकाला दांत, डाक्टरों ने वापस लगा दिया; पढ़िए कैसे और कहां हुआ ट्रीटमेंट?

भिलाई। दांत टूट जाने की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है चाहे वो सीढ़ी से गिरकर हो या कभी सड़क हादसों की वजह से हो, लोगों को दांत टूट जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि दांत जड़ से उखड़ जाता है। पर क्या आपको बता है उखड़ गए दांत को वापस भी लगाया जा सकता है? यह कम ही लोगों को पता होगा। हाइटेक में एक 24 वर्षीय युवती के उखड़ चुके दांत को डॉ वैष्णवी शर्मा ने वापस लगा दिया। इसके लिए दांत को युवती का साथी दुर्घटना स्थल से ढूंढ कर ले आया।

डॉ वैष्णवी ने बताया कि रात को 10.30 बजे उन्हें अस्पताल से कॉल आया। सड़क हादसे का मामला था इसलिए वे तुरन्त अस्पताल पहुंच गई। युवती तब भी कैजुअल्टी में ही थी। हादसे में उसका एक दांत उखड़ कर गिर गया था जबकि दूसरा हिल रहा था। उन्होंने गिरे हुए दांत के बारे में पूछा तो युवती का मित्र तत्काल हुडको वापस गया। दुर्घटना स्थल पर काफी खोजबीन के बाद वह लगभग 12 बजे दांत लेकर लौटा। दांत की जड़ सलामत थी। उसे साफ करने के बाद वापस लगा दिया गया।

इसके साथ ही दांतों की स्प्लिंटिंग कर उसे सपोर्ट दे दिया गया। डॉ वैष्णवी ने बताया कि युवती को कुछ दिनों तक दांतों की सुरक्षा की हिदायत दी गई है। ऐसे मामलों में दांत के वापस जम जाने की संभावन 80 से 90 फीसदी तक होती है। निकले हुए दांत को जितनी जल्दी वापस लगा दें, उसके वापस जम जाने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। इसलिए कभी भी अगर किसी चोट की वजह से दांत निकल आता है तो उसे सुरक्षित रखकर तत्काल डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: STF की बड़ी कार्रवाई… बांग्लादेश की...

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप रह रहे अप्रवासियों के धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने भिलाई में दो साल...

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

ट्रेंडिंग