दुर्ग के बरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: 500 के करीब पदों पर होगी भर्तियां… 17 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन… पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एस.आर हॉस्पिटल एंड रिर्सच सेंटर, चिखली के द्वारा मेडिकल ऑफिसर के लिए 12, डेंटिस्ट 2, फिजियोथेरेपी 1, ओटी टेक्नीशियन 3, एक्स-रे टेक्नीशियन 3, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन 2, पैथोलॉजी लैब 3, नर्सिंग स्टाफ 30, डायलिसिस टेक्नीशियन 4, फिल्ड ऑफिसर 20, इलेक्ट्रीशियन 4, ड्राइवर 10, कॉर्पोरेट मैनेजर 1 एवं गार्ड के लिए 4 पद रिक्त हैं। तथा नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुड़गांव) द्वारा ट्रेनी के लिए 400 पद रिक्त हैं।

इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 17 अप्रैल को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइ www.ncs.gov.in एवं सोशल मीडिया Facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...