बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर: दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन… इन दस्तावेजो के साथ पहुंचे रोजगार कार्यालय

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 22 दिसम्बर 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे से 3.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक एस. आर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर चिखली पो. जेवरा सिरसा रोड दुर्ग के लिए 121 पद रिक्त हैं। जिसमें नर्सिंग स्टॉफ, डायलायसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राइवर, कार्पोरेट मेन, गार्ड, अकाउंटेंट, फार्मसिस्ट, कोम्पो. ओपी, जीएम मार्केटिंग, प्लंबर मल्टिपल वर्कर, टीपीए इंचार्ज नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट पद शामिल है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट कैंप /रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...