CG में तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई: पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत; दो घायल युवकों को किया गया हॉस्पिटल रेफर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जगदलपुर शहर में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर में सवार चार युवाओं में से मौके पर ही दो युवा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्‍त हुआ जब चारों युवक एक बर्थडे पार्टी से देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्‍त था कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मृतक युवकों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों घायल युवकों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

दरअसल, यह घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत शहीद पार्क के पास सोमवार की आधी रात 12 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक कुम्‍हारपारा से एक कार में सवार होकर एक बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से इतनी जोर से टकराई कि कार के परखच्‍चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने स्‍थानीय पुलिस थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दोनों घायल युवकों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल चार लोग थे जिसमें दो घायल हुए है। यह प्रथम दृष्टया नजर आ रहा है कि वाहन अनियंत्रित हो गई जिससे यह घटना घटित हुई। हादसे में सदर वार्ड ठाकुर रोड निवासी राहुल पवार और वैभव गुप्ता की मौके पर पर हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...