भिलाई में PM आवास योजना के तहत घर पाने का सुनहरा मौका: 13 अगस्त को अल्लोत्मेंट के लिए निकलेगी लाॅटरी… लोन के लिए बैंक के काउंटर भी लगेंगे

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री (PM) आवास योजना शहरी एएचपी किफायती आवास मोर आस-मोर मकान का आबंटन लाॅटरी पद्वति से किया जाना है। भिलाई निगम क्षेत्र में किराये पर निवासरत या जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, उनके लिए आवास पाने का यह सुनहरा अवसर है। नागरिको से पूर्व में आवास आबंटन हेतु आवेदन जमा कराया गया है। जिसमे पात्र हितग्राही है, उन्हे ही मकान आबंटन किया जाना है।

निगम भिलाई क्षेत्र में सूर्या बिहार के पीछे खम्हरिया (1120/616), एनार स्टेट (476/630), माईल स्टोन स्कूल के पास (896/546), कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे खम्हरिया (335/338) तथा स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद (444) में आवास निर्मित किया गया है। जिसका आबंटन 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किया गया है, उन्हे यह मकान आबंटन किया जायेगा। आवास का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में 13 अगस्त समय 11ः00 बजे से किया जायेगा। हितग्राही लाॅटरी में भाग लेकर आवास आबंटन का लाभ ले सकते है।

हितग्राहियो की सुविधा के लिए लोन प्रदान करने वाले बैंक के काउंटर भी लगेगे। जिसमें चयनित हितग्राही जिनका लाॅटरी में मकान निकल जायेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार बैंको से लोन प्राप्त कर सकते है। लोन की सुविधा उनके इच्छा के उपर रहेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियो से अपील की है, कि जिस हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा की गई है। वें नागरिक निगम कार्यालय में सुबह समय पर उपस्थित हो जाये। उनको 10 प्रतिशत अंशदान राशि की रसीद एवं जमा किये गये दस्तावेज साथ जरूर लाये। जिससे लाॅटरी के माध्यम से आपको आवास का आबंटन किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...