मैत्रीबाग से आई GOOD NEWS: व्हाइट टाइगर रोमा ने दिए दो नर शावकों को जन्म… कल से पर्यटक कर सकेंगे दीदार, जू में सफेद बाघों की संख्या बढ़कर हुई 10; देखिये नर शावकों की क्यूट तस्वीरें

भिलाई। देशवासियों के लिए गुड न्यूज है। हमारे भिलाई के मैत्रीबाग जू में व्हाइट टाइगर रोमा ने दो नर शावकों को जन्म दिया है, 8 सितंबर को दोनों शावकों का जन्म हुआ। इससे पहले व्हाइट टाइगर रक्षा ने भी 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था। अब मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है। 5 जनवरी से पर्यटक इनका दीदार कर सकेंगे।

देखिये क्यूट तस्वीरें :-

  • 8 सितम्बर 2023 को दो नर शावकों का जन्म हुआ
  • वर्ष 2023 में 28 अप्रेल को भी तीन शावकों जन्म मैत्री बाग में हो चुका है
  • शावकों की माँ रोमा अभी 09 साल की है
  • माँ रोमा ने पिछले 4.5 माह से बच्चों का लालन किया है
  • वन्यजीव विशेषज्ञ, भिलाई मैत्री बाग प्रभारी एवं उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ एनके जैन ने जानकारी दी, कि जू अथॉरिटी के मार्गदर्शन अनुसार ही इन नन्हें शावकों और इनकी माँ की देखभाल की गई
  • मैत्री बाग प्रबंधन द्वारा लगातार बाघिन माँ रोमा को पौष्टिक आहार तथा विभिन्न प्रकार के आवश्यक विटामिन और कैल्शियम आदि भोजन के साथ दिया जा रहा है
  • अब तक देश के 5 से भी अधिक चिडियाघरों में सफ़ेद बाघों का आदान-प्रदान किया है
  • मैत्री बाग की एक प्रशिक्षित टीम चौबीस घंटे मां और शावकों पर नजर रखे हुए है और उनकी देखभाल में लगे हुए हैं
  • विदित हो कि एक और सफेद बाघिन ‘रक्षा’ ने 28 अप्रैल, 2023 को 03 नन्हें शावकों को जन्म दिया था
  • सितम्बर में जन्में दो शावकों के साथ ही मैत्री बाग में सफेद बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है
  • सन 1997 में तरुण एवं तापसी की जोड़ी को नंदनकानन चिडियाघर ओडिसा से मैत्री बाग जू लाया गया था, तब से मैत्री बाग चिडियाघर में सफ़ेद शेर का कुनबा अधिक हुआ
  • मैत्री बाग जू द्वारा देश के 05 चिडियाघरों जवाहर लाल नेहरु जूलोंजिकल पार्क बोकारो, लखनऊ जूलोंजिकल गार्डन, राजकोट जूलोंजिकल पार्क राजकोट, इंदिरा गाँधी प्राणी संग्रहालय इंदौर, जूलोंजिकल एंड रेस्कुयु सेंटर मुकुंदपुर सतना मध्यप्रदेश में 12 से अधिक सफेद शेरों को दिया गया
  • वर्तमान में मैत्री बाग चिडियाघर में 10 सफ़ेद शेर है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...

नकली सीमेंट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार, अल्ट्राटेक की बोरी...

बालोद। अर्जुंदा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए नकली सीमेंट सप्लाई करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्ट्राटेक कंपनी...