छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़: आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने नियमों में किया संशोधन… अब मिलेगी 30 दिन की छुट्टी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने संविदा कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। आचार सहिंता खत्म होने के बाद इन दिनों सीएम साय सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और जहां भी उन्हें लचर व्यवस्था लग रही है तुरंत सुधार करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशियों से झोली भर देने वाला फैसला लिया है और इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार साय सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में संशोधन किया है। नियमों में संशोधन किए जाने के बाद अब इन कर्मचारियों को 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बता दें कि पहले संविदा कर्मचारियों को पूरे साल में 18 दिन की छुट्टी दी जाती थी। इसके साथ ही वे पहले की ही तरह 3 दिन ऐच्छिक अवकाश भी ले सकेगें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...