दुर्ग में बेरोजगारों युवाओं के लिए अच्छा मौका: 800 से ज्यादा पदों पर होने वाली है भर्तियां… 10 जून को विशेष रोजगार मेला का आयोजन

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2023 को दुर्ग में किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक प्रकाश ज्वेलर्स दुर्ग, सुख किशन बायोप्लांटेक प्रा.लि., लाईफ इंश्योंरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 10 जून को समय प्रातः 11.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक विशेष रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट www.ncs.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...