दुर्ग में घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान पार: भांजी के शादी में गया था परिवार, वापस आने पर सब सामान बिखरा मिला, 5 लाख का सामान पार कर गए चोर

भिलाई। शादी में गए परिवार के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपयों का सामान पार कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि विजय नगर दुर्गा मंदिर दुर्ग निवासी अशोक यादव 5 फरवरी को मकान में ताला जड़कर परिवार समेत भांजी की शादी में झारसुगड़ा उड़ीसा गए हुए थे। शादी कार्यक्रम निपटाकर अपने घर 9 फरवरी को परिजन पहुचे। घर के भीतर प्रवेश करने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।

अलमारी से सोना चांदी के जेवरात गायब मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को 100 में कॉल कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घर मे लगे सीसी कैमरे को खंगालने पर 2 युवक मकान में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके फुटेज पुलिस ने निकाला है। आरोपियों को शिनाख्त के लिए जांच कर रही है। घर से नगदी 30 हज़ार पार हुआ है। चोरी हुई सामानो की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। घटना में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...