भिलाई में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा निकाली गई विशाल कलश यात्रा; करीब 1000 महिलाएं हुई शामिल…आज से शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ

भिलाई। भिलाई के कैंप 2 स्थित शिव संतोषी मंदिर (तीन दर्शन मंदिर) शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने कलश अपने सर पर रख कर 4 से 5 किलोमीटर यात्रा पूरी की। महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया था।

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल ने बताया कि, शिव भक्ति का यह माहौल क्षेत्र में अविश्वसनीय है। हजारों महिलाओं ने नंगे पांव सर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की। समिति के द्वारा करीब 1000 कलश और 250 साड़ियां महिलाओं को बांटी गई थी।

शिव संतोषी मंदिर (तीन दर्शन मंदिर) में आज से पंडित मनीष महाराज के श्री मुख से शिव महापुराण कथा की शुरुआत हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...