स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली IAS अफसर को सरकार ने दी कंपल्सरी रिटायरमेंट: आईएएस अधिकारी रिंकू दुग्गा फिलहाल लद्दाख में तैनात; जानिए क्या था पूरा मामला?

नेशनल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी रिंकू दुग्गा को सरकार ने उनके सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। 1994 बैच की एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी दुग्गा अरुणाचल में स्थानीय मामलों की प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत थीं।

रिंकू के पति संजीव खिरवार भी 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं। करीब एक साल पहले एक विवाद में उनका नाम आने के बाद दिल्ली से उनका ट्रांसफर अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली में तैनाती के दौरान पिछले साल खिरवार दंपती पर अपने कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली कराने का आरोप लगा था। इसके बाद, दोनों का तबादला कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, दुग्गा पर मौलिक नियम (एफआर) 56 (जे), केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियम, 1972 के नियम 48 के तहत कार्रवाई हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...