डायरिया से जिनकी हुई मौत उन्हें सरकार दे मुआवजा, ISU ने कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

दुर्ग। स्वतंत्र छात्र संगठन ISU ने आज दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से मुलाकात कर खुर्सीपार में डायरिया से मरने वालों के परिवारों के लिए मुआवजों की मांग की है। ISU के प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी के निर्देश पर ISU के ज़िला महासचिव कुनल वर्मा के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने अपनी मांगों को कलेक्टर के समक्ष रखा।

ISU के ज़िला महासचिव कुनल वर्मा ने बताया कि, भिलाई में कैंप एवं खुर्सीपार में विगत दिनो पूर्व से गन्दे पानी की सप्लाई की वजह से डायरिया जैसी गंभीर बीमारी फैल गई है। जिसने अबतक लगभग 400 लोगों को अपना शिकार बना लिया है। सभी मरीज़ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है उन सभी मरीज़ों के अच्छे इलाज करवाने तथा शासन की लापरवाही की वजह से इस बीमारी ने अब तक दो मासूमों की जान ले ली है। जिसमें 12 वर्ष की मासूम बच्ची एवं 27 वर्षीय युवक शामिल है, जो परिवार का मुखिया था, जिसका परिवार उस पर ही आश्रित था, जिसके जाने से उनके परिवार को बहुत बड़ी छती हुई है।

युवा नेताओ ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है की, उन मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख का मुअवजा दिया जाए ताकि उनके परिवार को इस नुक़सान से उभरने में कुछ राहत मिल सके कलेक्टर ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री तक ये मांग को पहुँचाने का आश्वासन दिया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ISU के ज़िला महासचिव कुनाल वर्मा ने किया। हेमन्त जंगडे ,महेन्द्र प्रताप ,आयुष तिवारी ,कंबिल रॉबर्ट ,सरीनिवास राव शुभाश पंडित ,के साथ सेकडो युवा मोजुद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...