प्रशिक्षु आयुक्त IAS लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर दुर्ग निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई: इस इलाके में सैकड़ों लोगों पर एक्शन…हटाया गया अतिक्रमण

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम ने मंगलवार को शहर मे अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। शहर के मुख्य मार्ग गौरव पथ पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। प्रशिक्षु आयुक्त IAS लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर निगम ने ये कार्रवाई की है। निगम के अमले ने बताय की, दुकान के सामने बरामदे पर टीन शेड निर्माण आदि किए जाने के कारण यातायात बाधित हो रही थी तथा शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी जिसे निगम द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई।

चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत गौरव पथ रोड गांधी चौक से सुआ चौक तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। जिसमें सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई की गई। नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब, बाउंड्रीवाल, दुकान के बाहर टीन शेड एवं साइन बोर्ड तथा बैनर पोस्टर को भी हटाया गया।

निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दिनभर चली। नालियों के ऊपर बनाए गए स्लैब, बाउंड्री वाल दुकान के बाहर टीन शेड एवं साइन बोर्ड को भी हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी, राजस्व निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता, मनोहर गोस्वामी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...