KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मनाया गया ग्रेजुएशन डे “सफरनामा”: 12वीं के स्टूडेंट्स को दी गई भावभीनी विदाई… प्रिंसिपल विभा बोली – जिंदगी में पीछे मुड़कर कभी नहीं देखना

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने सोमवार, 13 जनवरी को ग्रेजुएशन डे “सफरनामा” का आयोजन किया। 11 वीं के स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स 12वीं के स्टूडेंट्स को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर 11वीं के स्टूडेंट्स ने रोमांच से भरे नाटक एवं डांस करके अपने सीनियर्स को याद किया। चेयरमैन के.के. झा ने 12 वीं के स्टूडेंट्स को ग्रेजुएट होने की घोषणा की और स्टूडेंट्स मंच पर खुशी से उछल पड़े। उन्होंने हवा में अपने हैट्स उछाल कर अपनी खुशियां जताई। प्रिंसिपल मेडम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बहुत शानदार रही। 12वीं के स्टूडेंट्स पारंपरिक वेशभूषा में जोड़े के रूप में स्कूल परिसर पहुंचे। जहां 11वीं के स्टूडेंट्स ने उनका फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया। प्रिंसिपल विभा झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां से जाने के बाद आप लोगों की कैसी संगति रहेगी यह आपकी सफलता पर निर्भर करेगी। अच्छे लोगों के साथ संगति करेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना। खूब मेहनत करना और जो करना हंड्रेड परसेंट करना।

इस अवसर पर 11वीं के स्टूडेंट्स ने अपने नाटक के माध्यम से बताया कि साल भर वे लोग क्लास में किस तरह बदमाशी करते हैं और टीचर्स उन्हें किस तरह पनिसमेंट करते हैं। स्टूडेंट्स ने एक धमाकेदार डांस कर सबको रोमांचित कर दिया। 12वीं के स्टूडेंट्स ने भी एक गीत गाया। कार्यक्रम के दौरान 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ने गिलास सजाने का एक गेम भी खेला, जिसमें सभी ने खूब आनंद उठाया।

चेयरमैन झा ने 12वीं के स्टूडेंट्स से उम्मीद जताई कि इस वर्ष वे बहुत अच्छा रिजल्ट देंगे। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में हमेशा अनुशासन में रहे और जब यहां से जाएं तो स्कूल के प्रति अपनी अच्छी भावना रखें। हम लोगों का आशीर्वाद आप लोगों के साथ हमेशा रहेगा। आज के दिन को इन्जॉय करें और सामने परीक्षा है उस पर फोकस करें, खूब मेहनत करें।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन झा ने 12वीं के स्टूडेंट्स को ग्रेजुएट होने की घोषणा की। स्टूडेंट्स झूम उठे और उन्होंने सिर पर पहने हैट को हवा में उछाल दिया। सभी ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।श्लैश वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...