शकुंतला विद्यालय में सेलिब्रेट किया गया ग्रेजुएशन डे… डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा रही चीफ गेस्ट

भिलाई। शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के द्वारा शनिवार को शकुंतला विद्यालय के ऑडिटोरियम में “ग्रेजुएशन डे” सेलिब्रेशन बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमे शारदा विद्यालय एवं शकुंतला विद्यालय के बच्चो एवं पालक सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजना आहूजा (डिप्टी कलेक्टर) बलौदाबाजार, विशेष अतिथि डॉ. के. सी. भगत (मनोवैज्ञानिक) और संस्था संचालक संजय ओझा उपस्थित थे। शकुंतला ग्रुप आफ स्कूल के बाल कलाकारों ने चुलबुली हरकतें कर मस्ती के साथ ठुमके।

कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका के लिए खेल व अन्य एक्टिविटी कराई गई कुछ अभिभावक पुरस्कार के भागीदारी बने। कार्यक्रम की समीक्षा में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि “इतनी कुशलता से इन नन्हे विद्यार्थियों को इतना परफेक्ट बनाना व निर्धारित भूमिका में उतारना शाला की शिक्षिकाओं और प्रबंधन की संवेदना का कुशल प्रमाण है। पलकों एवं बच्चो की बातो को समझाने के लिए मनोवैज्ञानिक के रूप में भगत सर उपस्थित थे।

शकुंतला विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा- कि नर्सरी के शिक्षण में हर स्तर पर संवेदना व आरुचिता को प्राथमिकता देते हुए सहजता से विशिष्ट की ओर अग्रसर रहने का निरंतर प्रयास करते हैं। मंच संचालन की भूमिका बलजीत कौर एवं सृष्टी राव ने पूर्ण किया। इस अवसर पर मेनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), प्राचार्य सुतापा सरकार (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), उपप्राचार्य जी रंजना कुमार, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना एवं ग्रुप के समस्त इंचार्ज और शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...