भिलाई के KH मेमोरियल स्कूल में गरबा का भव्य आयोजन: परंपरागत वेशभूषा में स्टूडेंट्स ने मचाई धूम… मां दुर्गा के नौ रूपों की नन्हे स्टूडेंट ने दी प्रस्तुति

भिलाई। केएच मेमोरियल स्कूल में शुक्रवार, 20 अक्टूबर को डांडिया का भव्य आयोजन हुआ। परंपरागत रंग बिरंगे वेशभूषा में स्कूल के स्टूडेंट्स ने जब डांडिया शुरू किया तो पूरा स्कूल परिसर झूम उठा। गीत की धून पर ऐसा लगा मानो पूरा परिसर नाच रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल मेडम विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा भी अपने आप को रोक नहीं पाए। वे भी स्टूडेंट के बीच पहुंच झूम उठे।

डांडिया की शुरुआत मां देवी दुर्गा की पूजा अर्चना से हुई। मेडम विभा झा एवं निश्चय झा सहित अन्य टीचर्स एवं स्टूडेंट्स ने मां दुर्गा की आरती उतारी। पश्चात मेडम विभा झा ने सभी टीचर्स एवं स्टूडेंट्स को दशहरा पर्व एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शुरू हुआ डांडिया का परंपरागत नृत्य। हाथों में छड़ी लेकर परंपरागत वेशभूषा में उतरे स्टूडेंट्स जब गीत की धुन पर थिरकने लगे तो एक शमा बंध गया। देखते ही देखते स्कूल के सभी स्टूडेंट्स परिसर में नाच उठे।

इस अवसर पर नवरात्रि पर्व को भी सेलिब्रेट किया गया। केएच केसल के नन्हे स्टूडेंट भगवान श्री राम सीता हनुमान एवं अन्य पात्रों की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही मां दुर्गा के नौ रूपों को नन्हे नन्हे स्टूडेंट ने प्रस्तुति दी। परंपरागत वेशभूषा में इन नन्हे स्टूडेंट्स को देखते ही बनता था। नन्हे स्टूडेंट्स ने रामायण और मां दुर्गा के पात्रों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के टीचर्स एवं स्टाफ ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...