CG में भयंकर सड़क हादसा: प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटने से 4 लोगों की मौत; 32 घायल… CM बघेल ने जताया दुःख

भिलाई। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से निकल कर आ रही है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कोटा और पेंड्रा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दैनिक भास्कर के खबर के मुताबिक हादसा कोटा क्षेत्र के केंदा बंजारी घाट पर सुबह करीब 6 बजे हुआ है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल उसका नाम सामने नहीं आ पाया है। वहीं इलाज के दौरान 3 अन्य यात्रियों की मौत भी हुई है।

हादसे में कुछ यात्री घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। अन्य 3 यात्रियों की मौत किन अस्पतालों में हुई है, ये बात सामने नहीं आ पाई है। सभी के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। बस में 50 लोग सवार थे, इनमें से अधिकतर मजदूर और तीर्थ यात्री थे, जो उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे। घटना के बाद से बस ड्राइवर और हेल्पर फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है।

हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने के लिए अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...