भिलाई। हर साल की तरह इस बार भी छावनी में हरेली तिहार पर भव्य रैली निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि, 31 जुलाई को हरेली रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली छावनी क्षेत्र में निकलेगी जो छावनी बस्ती से शुरू होगी और यह रैली ट्रांसपोर्ट नगर रोड होते हुए छावनी चौक तक पहुंचकर घूमेगी।
शुभम ने बताया कि दिन में भव्य रैली के बाद 31 जुलाई को रात को ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कारी बदरिया की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध बाल्य कलाकार आरू साहू लाइव परफॉर्मेंस देंगी। शुभम ने बताया कि, आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है। इस बार यह प्रोग्राम ज्यादा भव्य होगा।