दिखाना है अपना पतंग उड़ाने का हुनर तो 14 को आ जाइये यहां: मकर संक्रांति में रिसाली में भव्य पतंग महोत्सव… विजेताओं को मिलेगा नगद प्राइज… लड्डू और खिचड़ी का भी इंतजाम; गृहमंत्री साहू होंगे चीफ गेस्ट MIC मेंबर अनुद डे ने दी ये जानकारी…जानिए

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन छोटा रावण मैदान रिसाली सेक्टर में हपगा। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का खास महत्व होता है। मकर सक्रांति का त्योहार धार्मिक, ज्योतिषीय और सांस्कृतिक नजरिए से यह पर्व बहुत विशेष होता है।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महामंत्री जीतेन्द्र साहू, रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाउ शामिल होंगे। इसके साथ ही रिसाली नगर निगम और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के परिवार के सभी लोग उपस्थित इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

त्योहार की खासियत
हिंदू धर्म में जहां पर सभी त्योहारों की गणना चंद्रमा की गणना पर तिथियों के मुताबिक सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना के आधार पर मनाया जाता है। सौर कैरेंडर के अनुसार हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को हर्ष और उल्लास से मनाई जाती है।

विजेताओं को मिलेगा प्राइज
14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन रिसाली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छोटा रावण मैदान रिसाली सेक्टर में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में पतंग उड़ाने का कंपटीशन रखा जाएगा। इसके विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रथम विजेता को ₹5001, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹3001और वहीँ तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹2001 की नगद राशि प्रदान की जाएगी।

खिचड़ी और लड्डू का वितरण भी
रिसाली नगर निगम के एमआईसी मेंबर (PWD, पर्यावरण और आवास) अनूप डे ने बताया कि, 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन हमारे द्वारा पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निगम के पूरे परिवार पक्ष और विपक्ष को आमंत्रण दिया गया है। पतंग महोत्सव सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। साथ ही आयोजन में खिचड़ी और लड्डू वितरण का भी बंदोबस्त किया गया है। क्युकी लड्डू का मकर संक्रांति के दिन बड़ा ही महत्व होता है। इसलिए ये तैयारियां हमने की है।

ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए: अनूप डे
अनूप डे ने बताया कि, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी लोगों को निमंत्रण दिया गया है। अनूप डे ने सभी से आग्रह किया है की ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। आपको बतातें चले कि, रिसाली नगर निगम के एमआईसी मेंबर अनूप डे, चंद्रभान ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी और ईश्वरी साहू एवं पार्षद चंद्रप्रकाश सिंह, विनय नेताम और जमुना ठाकुर के तत्वाधान में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...