Netta D’Souza in Bhilai: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का भिलाई में ग्रैंड वेलकम, कुम्हारी टोल से निकाली गई रैली… AIMC सचिव सुनीता भी आई; उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान; सांसद फूलों देवी और MIC मेंबर रीता ने संभाला मोर्चा

  • आज बैकुंठधाम कैम्प मैं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा
  • विशिष्ट अतिथि के रूप में AIMC सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत मौजदू रही
  • राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की
  • भिलाई नगर निगम की MIC मेंबर रीता सिंह गेरा ने तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा

भिलाई। महिला कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष नेटा डिसूजा सोमवार को भिलाई प्रवास पर आई। भिलाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। कुम्हारी टोल नाका से बैकुंठधाम कैम्प तक उनके स्वागत में रैली निकाली गई। बतातें चले कि डिसूजा महिलाओं को सम्मानित करने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई है। राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की है। कार्यक्रम की रूपरेखा भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने तैयार की।

आपको बता दें, महिलाओं के सम्मान के लिए आज बहुत ही भव्य कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला राष्ट्रीय सचिव एवं AIMC छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत के साथ सभी अतिथि ने कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जैसे डॉक्टर, लेक्चरर, पुलिस विभाग, खेल विभाग, पंजाबी समाज की महिलाएं, जिन्होंने करोना काल में भी गुरुद्वारे में सेवा किया। ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जिन्होंने समाज के लिए हमेशा उत्थान का काम किया है। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हजारों की तादाद में महिलाएं उपस्थित हुई।

भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने बताया कि, “सभी महिलाऐं आज एक ही छत के नीचे आई। राष्ट्रीय लेवल नेता हमारे बीच भिलाई की धरती पर आए। आज वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र धन्य हो गई। भव्य कार्यक्रम हुआ समपन्न हुआ। आज हम महिला सशक्तिकरण टीम सभी का धन्यवाद करते हैं जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती है”।

Exit mobile version