भिलाई में खुद का घर पाने का बढ़िया मौका: PM आवास योजना के आवेदन के लिए बिक रहे फॉर्म… सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को ग्राउंड फ्लोर में मिलेगा मकान; जानिए कहां-कहां कितने आवास?

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में खुद का घर पाने का बढ़िया मौका है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन की महत्वकांक्षीमोर मकान-मोर आस आवास योजना हेतु नागरिकों से फार्म जमा कराया जा रहा है। भिलाई शहर में निवासरत नागरिक जिनके पासरहने के लिए स्वयं का मकान नहीं है या जो नागरिक किराये में निवास करते है। उनके लिए आवास योजना के तहत मकान पाने कायह सुनहरा अवसर है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकजन एवं दिव्यांगजन हेतु चतुर्थ चरण में भूतल के आवासों का लॉटरीपद्वति से आवास आबंटन किये जाने हेतु आवेदन विक्रय किया जा रहा है। जिस हेतु सक्षम अभिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र कीसत्यापित प्रति एवम आधार कार्ड आवेदन प्राप्त करते समय आवश्यक है  आवास स्थल सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया 49 मकानअविनाश मेट्रोपॉलिश कोहका 02 मकानकृष्णा इंजीकॉलेज के पीछे खम्हरिया 56 मकानआम्रपाली बिल्डर्स कुरूद 32 मकानस्वप्निल बिल्डर्स कुरूद 12 मकानमाइल स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया 109 मकानग्रीन वेली खम्हरिया 09 मकानसूर्या विहारके पीछे खम्हरिया 63 मकानएनार स्टेट खम्हरिया 17 मकान इस प्रकार कुल 349 निर्मित/निर्माणाधीन आवास का आबंटन कियाजाना है।

भिलाई शहर के नागरिक अपना आधार कार्ड की छायाप्रति एवम सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र  प्रस्तुत कर तथा 100 रूपये का नगद भुगतान कर आवेदन 30 अगस्त से प्राप्त कर सकते है। पात्रता संबंधी दस्तावेज संलग्न कर कार्यालयीन अवधि मेंप्रतिदिन शाम 4ः00 बजे तक आवेदन जमा लिया जायेगा। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजनाकक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा के कांउटर में 30 सितम्बर तक आवेदन जमा करना अनिवार्य है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...