छत्तीसगढ़: शादी कर के लौटा दूल्हा गिरफ्तार: प्रेमिका को प्यार में दिया धोखा… शादी का वादा कर किया दुष्कर्म… फिर दूसरी लड़की से ओडिशा में की शादी, बारात के साथ नई नवेली दुल्हन को लेकर पहुंचा घर तो पुलिस ने दबोचा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में एक शख्स को अपनी प्रेमिका से शादी का झूठा वादा करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दुल्हा बने शख्स के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। फिर क्या था, बारात के साथ दुलहनियां को लेकर घर पहुंचते ही पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, तपकरा निवासी अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। उसकी शादी 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में थी। वह 18 फरवरी को बारात लेकर गया। वहां धूमधाम से शादी हुई और फिर दुल्हन को विदा करा अगले दिन घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी उसके इंतजार में मौजूद तपकरा थाना पुलिस भी पहुंच गई और उसे दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया।

शादी के दिन ही युवती ने दर्ज कराई FIR
अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने 19 फरवरी को ही FIR दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि युवती और अनिरूद्ध का पिछले 4 साल से संबंध था। वह अनिरूद्ध से प्यार करती है और उसने भी शादी का वादा किया था। शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे पता चला कि अनिरूद्ध ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाली दो घटना: अलग-अलग मामलों...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के केस सामने...

ऐसे फ्रॉड से सावधान: खुद को खुफिया अधिकारी बताकर...

रायपुर। रायपुर जिले में खुद को पुलिस खुफिया अधिकारी बताकर एक युवक से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

भिलाई में डिजिटल अरेस्ट कर 54.90 लाख का साइबर...

भिलाई। भिलाई की एक महिला से 54 लाख 90 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को CBI...

भिलाई के सूर्या मॉल के 3 Spa सेंटरों में...

भिलाई। भिलाई के सूर्या मॉल में चल रहे तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने शनिवार...

ट्रेंडिंग