चौकीदार ही निकला चोर: हथखोज इलाके के इंडस्ट्रीज से कॉपर चोरी करने वाले तीन पकड़े गए

भिलाई। शहर के हैवी एडं लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी की वारदात बढ़ रही है। पिछले दिनों यहां के उद्योगपतियों ने शिकायत भी दर्ज कराई। एसपी से लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। उनका कहना था कि चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। इससे उद्योगपति चिंतित और परेशान है। उद्योगपति संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में उद्योगपतियों ने मेल-मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था। उस ज्ञापन का असर होने लगा है।

हाथखोज स्थित फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 457,380,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई-3 थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि भिलाई आयरन एन्ड स्टील प्रोसेसिंग कंपनी हथखोज के कर्मी गार्ड जय स्तंभ चौक पुरैना भिलाई-3 निवासी के तिरुपति 26 वर्ष को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस पूछताछ में तिरुपति ने बताया कि प्लान तैयार कर अपने दोस्तों के साथ आमा कुआँ चौक पुरैना अनिल यादव 29 वर्ष, डाक बंगला नर्सिंग होटल पुरैना के गोपी राव 27 वर्ष अपने ही फैक्ट्री में दीवार फांद कर चोरी करना कबूल किया।

गौरतलब हो कि 8 फरवरी की रात अज्ञात ने उक्त कंपनी में कॉपर को कुल 42 किलो ग्राम पार करने की शिकायत सुपरवाइजर ने की थी। जिसकी कीमत 42 हज़ार रुपये आंकी गई है। शिकायत के बाद भिलाई तीन पुलिस आरोपियो के खोजबीन में जुटी रही। पांच दिन बाद आरोपी को ट्रेस कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...