CG News : छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, शादी तुड़वाने का भी आरोप

अंबिकापुर। जिले में शासकीय कन्या महाविद्यालय के एक अतिथि शिक्षक को छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंद्र किशोर कौशल के रूप में हुई है, जो कॉलेज में अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक पिछले कुछ समय से एक छात्रा को लगातार व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहा था। आरोप है कि वह छात्रा पर मानसिक दबाव बनाते हुए उसकी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी की हरकतों के कारण उसकी शादी टूट गई, जिससे वह गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी।

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने आखिरकार कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन और चैटिंग रिकॉर्ड जब्त किए, जिसमें कई आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं।

कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकतें तो नहीं की हैं। मामले के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर और शहर में काफी आक्रोश का माहौल है। छात्राओं और अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...