गुरुचरण सिंह होरा का ओलंपिक एसोसिएशन से इस्तीफा: ऑडियो वायरल होने के बाद से थे विवादों में

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने इस्तीफा दे दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष के पास इस्तीफा पहुंच गया है। इस्तीफे को आडियो विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस कर होरा ने उस आडियो वीडियो में खुद की आवाज से इनकार किया था।

बताया जा रहा है, कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि ताजा विवाद प्रदेश के केबल टीवी कारोबार पर एकाधिकार को लेकर है। पिछले सप्ताह एक ऑडियो टेप वायरल हुआ। उसमें कई मौकों पर बातचीत की रिकॉर्डिंग है। इसमें कथित रूप से होरा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए करते दिख रहे हैं। इसमें दावा किया गया है, अफसर उनको पल-पल की रिपोर्ट देते हैं, एसएसपी-कलेक्टर से कौन, क्या बात कर रहा है यह सब जानकारी उनके पास पहुंचती है। वे नेताओं के भरोसे नहीं अफसरों के भरोसे यह सब कर रहे हैं। दावा भी किया जा रहा है कि, विधान सभा में बैठकर 11 केबल कारोबारियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराया था। रायपुर के सभी कांग्रेसी विधायक उसके विरोध में थे,यह भी दावा है कि वे भाजपा के आदमी हैं। मोहन भागवत से उनका सीधा संपर्क है, और यह बात मुख्यमंत्री भी अच्छी तरह जानते हैं।

यह टेप सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ था। इस बीच गुरुचरण सिंह होरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई भी दी। उनका कहना था, इस टेप में उनकी आवाज नहीं है। इसे टेंपरिंग कर तैयार किया गया है। यह साजिश है। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...