अर्धनग्न होकर नाबालिग छात्र से तेल मालिश करवा रहे थे गुरू… जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध… पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मीरजापुर। पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु राम भद्राचार्य के उत्तराधिकारी जय मिश्रा पर अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगा है. चित्रकूट के तुलसीपीठ संस्थान के नाबालिग छात्र ने यह गंभीर आरोप लगाया है.

पीड़ित छात्र ने घर वालों को आपबीती सुनाई तो सबके होश उड़ गए. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर 27 फरवरी को लालगंज थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि जय मिश्रा ने शिकायत करने पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

व्याकरण की शिक्षा हासिल कर रहा था छात्र
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जौनपुर जिले का रहने वाला नाबालिग छात्र पिछले 7 महीने से मध्य प्रदेश के चित्रकूट-सतना स्थित तुलसी पीठ कांच मंदिर जानकी कुंड में दीक्षा प्राप्त कर रहा है. नाबालिग छात्र यहां रहकर व्याकरण की शिक्षा भी हासिल कर रहा है. तुलसी पीठाधीश्वर महाराज श्री रामभद्राचार्य की श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम 8 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक जानकी कुंज दुर्गा मंदिर तेंदुई लालगंज मीरजापुर पर हो रहा था.

अर्धनग्न होकर तेल मालिश करने के लिए कहा
तुलसी पीठाधीश्वर महाराज श्री रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास उर्फ जय मिश्रा ने नाबालिग छात्र को कार्यक्रम में अपने साथ ले गए थे. जय मिश्रा ने नाबालिग को 13 फरवरी की रात्रि में 10 बजे अपने कमरे में बुलाया और अर्धनग्न होकर तेल मालिश करने के लिए कहा. इतना ही नहीं जय मिश्रा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. मना करने पर जय मिश्रा ने नाबालिग के कपड़े उतार कर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया और मारपीट की. जय मिश्रा ने अपनी रिवाल्वर दिखाकर धमकाया कि यदि किसी को यह सब बताया तो गोली मार दूंगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...