नई दिल्ली। सोशल मीडिया का कमाल है कि यहां आदमी रातों-रात पॉपुलर हो जाता है। हाल ही, सलमान खान का डुप्लीकेट सड़क पर शर्टलेस होकर Reels बनाने के चक्कर में हवालात पहुंच गया था। हालांकि, बंदे को जमानत मिल चुकी है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला गाजियाबाद से सामने आया है।
जहां एक युवक कॉलेज की लड़कियों के सामने करतब दिखा रहा था। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो पब्लिक ने पूछा कि यूपी वाला ऐंटी रोमियो स्क्वॉड कहां है? इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की, और गुलाटी मारने वाले लड़के को अरेस्ट कर लिया।
गाजियाबाद का है यह मामला
रिपोर्ट के अनुसार, यह क्लिप गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि क्लिप सुशीला इंटर कॉलेज के नजदीक फिल्माया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां समूह में कॉलेज से निकलती हैं तो एक लड़का पहले स्वैग से बैकफ्लिप मारता है, फिर लगातार गुलाटी मारता है। इस क्लिप में इंस्टा रील्स की तरह बैकग्राउंड म्यूजिक भी है।
माता पिता ने स्कूल भेजा तो स्कूल छोड़ ये जनाब शाहरुख़ खान के फ़ैन हो गए, गर्ल्स कालेज के सामने शाहरुख़ खान बन लगे स्टंट मारने, पर भूल गए कि यूपी में अब योगीराज है, फ़िलहाल लाकप में हैं, वहां इन्हें नैतिक शिक्षा की पर्याप्त पुस्तकें भी दी जा रही हैं। pic.twitter.com/kcuO8r6YBZ
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) May 8, 2022
हीरो की तरह कर रहे थे स्टंट
इस वीडियो क्लिप को भाजपा नेता डॉ. शलभमणि त्रिपाठी (@shalabhmani) ने 8 मई को ट्वीट किया और लिखा, ‘माता-पिता ने स्कूल भेजा तो स्कूल छोड़ ये जनाब शाहरुख खान के फैन हो गए। गर्ल्स कालेज के सामने हीरो बन लगे स्टंट मारने, पर भूल गए कि यूपी में अब योगीराज है। फिलहाल, लॉकअप में हैं। वहां इन्हें नैतिक शिक्षा की पर्याप्त पुस्तकें भी दी जा रही हैं।’
#GhaziabadPolice – सोशल मीडिया पर सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर एक लड़के द्वारा गुलाटी मारने की वीडियो वायरल हुई थी जिसका पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
वीडियो बाइट- पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम https://t.co/AjnUra33px pic.twitter.com/wasLfXUmdZ— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) May 8, 2022
20 साल है इस युवक की उम्र
इस मामले पर गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया, ‘वीडियो में दिख रहा लड़का बुलंदशहर के डिबाई का रहने वाला है। युवक सुशीला गर्ल्स कॉलेज के सामने लड़कियों के सामने गुलाटी मारते हुए वीडियो में नजर आ रहा था। युवक का नाम दुष्यंत कुमार है। वह 20 साल का है। वर्तमान में युवक गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में रह रहा है।’
गिरफ्तारी क्यों? क्राइम? https://t.co/gBYb6Y1GM5
— RK Vij (@ipsvijrk) May 9, 2022
आईपीएस ने पूछा जुर्म क्या है?
यह वीडियो सोशला मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। जहां बहुत से लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सही बताया, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यह इंस्टाग्राम रील बनाने और लोगों को आकृषित करने के लिए किया गए स्टंट के लिए गिरफ्तार करना कहां तक सही है? छत्तीसगढ़ के रिटायर आईपीएस आरके विज ने लिखा..गिरफ्तारी क्यों? क्राइम?