नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है। कहा जा रहा है कि मंत्री के बेटे और बहू में 1 साल से विवाद चल रहा था, जिसके बाद वो मायके चली गयी थी। वो एक दिन पहले ही ससुराल से लौटी थी। इधर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री के बेटे देवराज परमार की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद देवराज और सविता शुजालपुर के पोचानेर में रहते थे। पिछले एक साल से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद के बाद सविता अपने मायके चली गयी थी। एक दिन पहले ही सविता ससुराल लौटी थी और फिर देर रात उसने आत्महत्या कर ली।
हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पहले इस मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के बाद अवंति बड़ोदिया थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपेगी।
मृतिका अकोदिया के हड़लाय गांव की रहने वाली है। एक दिन पहले ही हड़लाय से पोचानेर आयी थी। मृतिका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।