जिम ट्रेनर ने की सुसाइड, किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

राजनांदगांव. शहर के भदौरिया चौक स्थित दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित जिम के ट्रेनर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. बसंतपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है.

पुलिस ने बताया कि धमतरी निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम रजक शहर के दिग्विजय स्टेडियम के पास संचालित द प्राइम फिटनेस नाम के जिम में ट्रेनर का काम करता था. शुभम ने रविवार रात को चौखड़िया पारा स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मृतक का ममेरा भाई उसके घर पहुंचा तो लाश फांसी पर लटकते मिली. घटना की जानकारी उसके ममेरे भाई ने अपने परिजनों व बसंतपुर पुलिस को दी. पुलिस प्रेम प्रसंग व अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...