दुर्ग में हॉफ मर्डर: नाबालिग समेत 8 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट…

भिलाई। पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने मिलकर युवक पर प्राणघातक हमला कर फरार थे। पुलिस ने तुरंत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 307, 427, 34 के तहत कार्रवाई किया है। सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि लुचकीपारा वार्ड 7 दुर्ग निवासी आकाश शर्मा को हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर आठ आरोपी और एक अपचारी बालक फरार हो गए थे। घटना में आकाश को पीठ, पेट समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दुर्ग कोतवाली टीम को लगाया। इस दौरान घटना में शामिल लुचकीपारा दुर्ग निवासी नरेश साहू उर्फ कालू, आशीष यादव , तुलेश साहू उर्फ तुले, प्रवीण साहू उर्फ बाबी, गया नगर शंकर साहू अकुश यादव, राजीव नगर दुर्ग निखिल यादव उर्फ नोहर, शिक्षक नगर साहिल यादव उर्फ संज और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...