भिलाई का हैंडबॉल प्लेयर लापता: टीम के साथ गुवाहाटी हुआ था रवाना…खोजबीन शुरू, अब तक पता नहीं

भिलाई। एक बड़ी खबर है। शहर का प्लेयर लापता हो गया है। वह टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए टीम के साथ गया था। अब तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध पत्रिका ने खबर ब्रेक करते हुए बताया है कि, हैंडबॉल नेशनल जूनियर प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक गुवाहाटी में हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 17 युवा खिलाड़ी दो कोच के साथ निकले।

  • इसमें 4 भिलाई के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
  • शनिवार की सुबह टीम कोलकाता पहुंची।
  • यहां से शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना होना था।
  • इसके पहले ही भिलाई के सेक्टर-4 में रहने वाले जावेद खान का बेटा सिराज खान नजर नहीं आया।
  • पत्रिका ने यह भी बताया है कि, उसके पिता जावेद खान ने बताया कि कोच टीम को गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया।
  • इसके साथ ही शनिवार की रात 8.30 बजे फोन करके सूचना दिया कि सिराज गुम हो गया है।
  • यह सुनकर तुरंत वे कोलकाता के लिए रवाना हुए।
  • वहां रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंचे हैं।
  • पिता ने बताया कि सिराज होटल से खाना खाकर निकलते सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।
  • इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।
  • कोच अगर बच्चों को लेकर जाते हैं, तो उनका ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है।
  • पिता ने बताया कि सिराज क्लास 10 का छात्र है।
  • वह जवाहर नगर के निजी स्कूल का छात्र है। हैंडबॉल
  • का अच्छा खिलाड़ी है।
  • इस वजह से उसका चयन नेशनल स्तर के खेल में हुआ।
  • गुम होने की सूचना मिलने के बाद से परिवार वाले परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बना आग का गोला, भाई-बहन ने...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भिलाईबाजार तालाब के पास हुई इस घटना...