भिलाई में मनाया गया हरेली तिहार: सांसद विजय बघेल ने किसानों के औजार की पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों को दी बधाई

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ के पहली तिहर में किसानी के औजार के पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, महेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष पहली तिहर हरेली में महिलाओं के खेल फूगडी चार कोना हर्ष उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से खेल कूद गीत गम्मत के संग हरेली तिहार मिलजुलकर मनाया किया गया।

सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने गेड़ी चल कर सभी को हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनायें दी। सांसद विजय बघेल ने खेल-कूद गीत में भाग लेने वाले सभी को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पहली त्योहार किसानों के देवता बलराम है। गांव में ज्यादा तर त्योहार महिलाओं के है इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, खिलावन साहु, बिजेंद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, शंकर लाल देवांगन, राम उपकार तिवारी, पुरषोत्तम देवांगन, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, मिथिला खिचरिया, उपासना साहु, कीर्ति नायर, रश्मि सिंह, सरला आचार्य, कंचन सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...