#MorHareli: छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार की धूम: सीएम हाउस में मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना की… हरेली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए सीएम… नई दिल्ली में कृषि उपकरण और छत्तीसगढ़ महतारी की महिलाओं ने पूजा की, एक क्लिक में देखिए हरेली तिहार की तस्वीरें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पर कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना की। गौमाता को मुख्यमंत्री जी ने चारा खिलाया और उसकी पूजा कीl वहीं राउत नाचा, करमा नृत्य, आदिवासी नृत्य के लोक कलाकार परंपरागत छत्तीसगढ़िया वाद्य यंत्रों के धुन पर थिरक रहे हैं।

गौमाता को मुख्यमंत्री जी ने चारा खिलाया और उसकी पूजा कीl

मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। वहीं चिन्हित गौठानों में गौमूत्र क्रय करने, गौमूत्र टेस्टिंग किट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए। हरेली पर्व पर नई दिल्ली तक में पूजा अर्चना की गई। छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में कृषि उपकरण और छत्तीसगढ़ महतारी की महिलाओं ने पूजा की।
गौमाता को मुख्यमंत्री जी ने चारा खिलाया और उसकी पूजा कीl

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली पर्व के कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवँ बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, चन्द्रदेव राय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक,

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा विधायक सतनारायण शर्मा, अनूप नाग, चन्दन कश्यप, अनिता योगेन्द्र शर्मा महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व सांसद छाया वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं।

स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि का किया वितरण

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’ : मुंगेली कोर्ट...

मुंगेली। जिला न्यायालय में पेशी के दौरान ट्रक चोरी के एक आरोपी ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मी जब उसे कटघरे में खड़ा कर रहे...

बिलासपुर में CM साय का कांग्रेस पर तंज :...

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बिलासपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही...

धमतरी में CRPF जवान ने की आत्महत्या : 10...

धमतरी। सिहावा क्षेत्र के सातबहाना गांव में दीपावली की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए CRPF जवान ने...

भूपेश बघेल का साय सरकार पर तीखा हमला :...

रायपुर। रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति...