हसदेव अरण्य आंदोलन की आग दुर्ग पहुंची: हसदेव को बचाने दुर्ग में पर्यावरण प्रेमी संगठन हुए एकजुट…राज्यपाल और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भिलाई। हसदेव अरण्य में कोयला खनन के नाम पर प्राचीन एवं विशालकाय वृक्षों की कटाई से हर पर्यावरण प्रेमी चिंतित है चारों तरफ से इसका विरोध होने लगा है। इसी कडी़ में हसदेव अरण्य को बचाने के लिए दुर्ग जिले के विभिन्न पर्यावरण प्रेमी संगठनों ने मिलकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हसदेव अरण्य के वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा है कि जहां छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिवर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रमों में प्रकृति को हरा-भरा करने के लिए हजारों करोड़ की राशि खर्च करती है। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों वर्ष से तैयार वृक्षों को कोयला खनन के नाम पर अंधाधुंध काटा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां एक ओर जंगल प्रत्येक जीवों को प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करता है। वही यह जंगल बहुत से जीव जंतुओं को आश्रय भी प्रदान करता है। साथ ही साथ क्षेत्र के रहवासियों एवं वनवासियों के जीविकोपार्जन एवं विभिन्न प्रकार की औषधियों की भी पूर्ति करता है।
ज्ञापन सौंपने वालों में सृजनशील युवा एवं महिला मंडल पिसेगांव, आदर्श नवयुवक मंडल पोटिया, पर्यावरण मित्र मंडल भिलाई, छातागढ़ पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण समिति मोहलई, सृजन फाउंडेशन दुर्ग भिलाई, नवदृष्टि फाउंडेशन दुर्ग भिलाई, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी दुर्ग भिलाई, एनवायरमेंट हीरोज अछोटी, हितवा संगवारी डुंडेरा, गायत्री परिवार दुर्ग और राइट थिंकिंग एसोसिएशन दुर्ग के पदाधिकारी गण शामिल रहे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...