लव मैरिज किए 10 दिन ही हुए थे और हत्या: आरोपी पति बियर बार से गिरफ्तार, आरोपी नशे में इतना धुत कि पूछताछ तक नहीं कर पाई दुर्ग पुलिस

भिलाई। 30 अप्रैल को दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर साथ रहने का वादा किया और 7 फेरे लिए। लेकिन 10 मई की रात को ऐसा क्या हो गया कि पति ने पत्नी को ही मार डाला। जामुल में 10 मई की दरमियानी रात एक हत्या हुई। मृतिका का नाम चित्रलेखा देवांगन है। आरोपी पति रोबिन गुप्ता है।

पुलिस के मुताबिक, जामुल स्थित लक्ष्मीपारा में बीती रात पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी नशे में होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर पायी है। पुलिस के अनुसार 10 दिन पहले ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

जामुल टीआई गौरव पाण्डेय ने बताया कि लक्ष्मीपारा जामुल में रहने वाला विवेक उर्फ रोबिन गुप्ता ( 36 वर्ष) का संतोषीपारा कैम्प-2 निवासी चित्रलेखा देवांगन (27 वर्ष ) से 30 अप्रैल को प्रेम विवाह हुआ था। दो तीन दिनों से विवेक के ससुराल आना जाना नहीं होने से मंगलवार को उसकी सास चित्रलेखा से मिलने घर पहुंची थी।

दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आने से जोर से दरवाजा को धक्का देकर अंदर गयी तो देखी कि बहु चित्रलेखा का शव बेड में लहुलुहान हालत में हुआ पड़ा हुआ है। शव को देख हैरान हो गई। तत्काल उन्होंने डायल 112 को कॉल किया। सूचना पर घटनास्थल जामुल पुलिस और सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल भी पहुंचे।

फरार आरोपी विवेक को जामुल स्थित बियर बार से पकड़ा गया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि सोमवार की रात भी दोनों में विवाद था।

जामुल टीआई ने बताया कि दोनों का बहुत पहले से मिलना-जुलना चला आ रहा था। दोनों ने प्रेम विवाह भी कर लिया। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी विवेक का जामुल में मोबाइल शॉप है।

छावनी सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि आरोपी से पूरी पूछताछ में हत्या की असली वजह सामने आ जाएगी। अभी आरोपी के नशे में होने से पूछताछ नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...